अक्टूबर 5, 2025 1:37 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान में भागीदारी की

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज विश्व शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान में भागीदारी की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से इंडिया गेट और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षकों, छात्रों और अन्य लोगों के साथ साइकिल रैली का नेतृत्व किया। श्री मांडविया ने बताया कि आज देश भर में दस हजार पांच सौ से अधिक स्थानों पर फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लाखों लोग हर रविवार को खुद को फिट रखने के लिए साइकिल चलाते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला