जुलाई 27, 2025 3:54 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के शिक्षा संस्‍थानों के आधुनिकीकरण पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के शिक्षा संस्‍थानों के आधुनिकीकरण पर बल दिया है। उन्होंने आज अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ में गुजरात नई तालीम संघ आमसभा, द्विवार्षिक सम्‍मेलन और राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जिसके निदान के लिए सबको साथ आना चाहिए।  

इससे पहले, उन्‍होंने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया।