केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रणोदन परिसर में 22 टन थ्रस्ट वाले सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन के सफल परीक्षण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि नोजल सुरक्षा प्रणाली और बहु-तत्व इग्नाइटर से युक्त यह सफल परीक्षण देश की उन्नत क्रायोजेनिक प्रणोदन क्षमताओं को मजबूत करने और एलवीएम-3 कार्यक्रम की विश्वसनीयता को और बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
News On AIR | मार्च 14, 2026 1:15 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन के सफल परीक्षण के लिए इसरो को बधाई दी