मार्च 8, 2026 8:49 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम से मुलाकात कर रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन ने जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है और पूरे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। डॉ. सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों को दर्शाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।