जुलाई 10, 2025 8:23 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जन शिकायतों के समाधान के तरीके में आमूल-चूल परिवर्तन का आह्वान किया

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जन शिकायतों के समाधान के तरीके में आमूल-चूल परिवर्तन का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नागरिकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए शिकायत निवारण केवल निपटान तक सीमित नहीं होना चाहिए। नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि हमें शिकायतों को नीतियों और प्रशासनिक नियमों में खामियों की पहचान करने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण प्रणालीगत सुधार और जीवन को सुगम बनाने का एक साधन होना चाहिए।