पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों के 11वें समूह के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। उन्होने अष्टलक्ष्मी दर्शन को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अन्तर्गत एक अनूठा सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान बताया। सिंधिया ने कहा कि यह पहल देश के बाकी हिस्सों के युवाओं को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से जोड़ती है, जिससे उन्हें इस क्षेत्र की भाषाओं, परंपराओं और जीवनशैली का अनुभव करने में मदद मिलती है और विविधता में एकता की भावना मजबूत होती है। पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन के बारे में श्री सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यह पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए अवसर पैदा कर सकता है।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 9:00 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम के 11वें समूह से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की