केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि दुनियाभर के कुल डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत हिस्सा भारत में होता है। आज नई दिल्ली में भारत मण्डपम में अंतर्राष्ट्रीय सिक्स-जी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में दो अरब 75 करोड़ डॉलर के लेनदेन में से करीब डेढ अरब यूपीआई के माध्यम से हुए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। संचार मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सिक्स-जी प्रौद्योगिकी में विश्व का अग्रणी देश होगा। श्री सिंधिया ने कहा कि डिजिटल इंडिया सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल सिद्धांत पर आधारित है।
Site Admin | अक्टूबर 16, 2024 12:54 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय सिक्स-जी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया
