केंद्रीय कोयला, खान मंत्री जी किशन रेड्डी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न औपचारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों द्वारा परेड की समीक्षा की। प्रजा पालन दिनोत्सवम के नाम से आयोजित कार्यक्रम पूरे राज्य में देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम में बोलते हुए, किशन रेड्डी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को क्षेत्र के लोगों के समृद्ध और बहादुर इतिहास की याद दिलाने के लिए मुक्ति दिवस आधिकारिक तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने तत्कालीन निजाम के खिलाफ विश्व इतिहास में अद्वितीय बहादुरी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर साल हैदराबाद मुक्ति दिवस पर आधिकारिक कार्यक्रम करती है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 1:45 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
