केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल हैदराबाद के रवींद्र भारती में आयोजित ड्वार्फ एसोशिएशन के 25वीं वर्षगांठ समारोह में दिव्यांगजनों के लिए केंद्र सरकार के पूरे सहयोग-समर्थन की पुष्टि की। रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनो के लिए आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजन शब्द की शुरुआत करके दिव्यांगजनों को सम्मान दिलाया।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 10:16 पूर्वाह्न
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दिव्यांगजनों के लिए केंद्र सरकार के पूरे सहयोग-समर्थन की पुष्टि की