केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पर्याप्त योजना और धन के बिना नए नगर निगमों के गठन की घोषणा करने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की। हैदराबाद के भाजपा कार्यालय में आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
इससे ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे विकसित भारत – जी राम जी योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। श्री रेड्डी ने कांग्रेस सरकार पर नगर निगम चुनावों के दौरान सत्ता का दुरुपयोग करने और धन बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर निगम चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. रामचंद्र राव और अन्य नेता सम्मेलन में उपस्थित थे।