केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज लोगों से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अन्तर्गत 720 करोड़ रुपये की लागत वाले फैब्रिकेशन और केंद्रीय सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन की शुरुआत की है।