केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विज्ञान प्रशासकों के लिए एक सप्ताह के आवासीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने तैयार किया है। डॉ जितेन्द्र सिंह ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सेवा प्रशिक्षण मॉड्यूल के आधार पर तैयार किया गया है। यह उभरते विज्ञान प्रशासकों को आगामी कार्यों के लिए अनुभव प्रदान करेगा। डॉ जितेन्द्र सिंह ने भारत की वैज्ञानिक प्रगति के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में मानव संसाधन क्षमता निर्माण के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने विज्ञान प्रशासकों के लिए विकसित भारत के भावी नेताओं के रूप में तैयार करने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल में संचार कौशल और उद्योग के दृष्टिकोण को शामिल करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने वैज्ञानिकों और प्रयोगशालाओं को समकालीन स्थिरता की अनिवार्यताओं की दिशा में संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
Site Admin | सितम्बर 8, 2025 5:46 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विज्ञान प्रशासकों के लिए एक सप्ताह के आवासीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है
