मई 22, 2025 7:18 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र में ध्रुवीय भवन और सागर भवन का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र में ध्रुवीय भवन और सागर भवन का उद्घाटन किया। ये भारत की वैज्ञानिक उन्नति के लिए बडा कदम है। यह विश्‍व स्‍तरीय केंद्र 55 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इन अत्याधुनिक केंद्रों में विश्व स्तरीय आइस कोर लैब शामिल हैं। श्री सिंह ने जलवायु विज्ञान और महासागर भू-राजनीति में इस केंद्र की महत्‍वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था और गहरे समुद्री अभियान में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया। उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों के वैश्विक संरक्षक के रूप में भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख किया। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्‍य को पूरा करने की दिशा में श्री सिंह ने इन केंद्रों को मील का पत्थर बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला