फ़रवरी 20, 2026 10:27 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ब्रिटेन के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण के साथ बैठक की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ब्रिटेन के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण के साथ बैठक की। इस दौरान, डॉ. सिंह ने नवाचार और प्रौद्योगिकी व्‍यवस्‍था में देश की तीव्र प्रगति के बारे में बताया, जो वैश्विक नवाचार सूचकांक में 2015 में 81वें स्थान से 2025 में 38वें स्थान पर पहुंचने से परिलक्षित होती है। बैठक में, दोनों पक्षों ने अप्रैल 2023 में हस्ताक्षरित भारत-ब्रिटेन अनुसंधान और नवाचार समझौता ज्ञापन के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला