भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिमला के समीप मजठाई, में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। श्री नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया। उन्होंने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया।
भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान श्री नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।