मार्च 17, 2026 2:21 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खाद्य गुणवत्ता पर जोर दिया

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, चिराग पासवान ने कहा है कि विक्रेताओं को उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने वाले सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए और तय मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली में पोषण भारत 2026 कार्यक्रम में श्री पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए एक समर्पित मंत्रालय का गठन, सरकार की इस संबंध में प्राथमिकता को दर्शाता है।