केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर एक ही मुद्दे पर अड़े रहने के कारण पूरे बजट सत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की जिद के कारण क्षेत्रीय दलों के नेताओं सहित विपक्षी सहयोगी धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर नहीं बोल सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बोलने का मौका न दिए जाने का दावा गलत है। श्री पासवान ने कहा कि उन्हें बार-बार मौके दिए गए।
News On AIR | फ़रवरी 10, 2026 12:58 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बजट सत्र को बर्बाद करने का लगाया आरोप