फ़रवरी 5, 2026 2:16 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दोनों सदनों में हंगामा करने पर विपक्ष की आलोचना की

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दोनों सदनों में हंगामा करने के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक असहमति को गरिमा के साथ व्यक्त किया जाना चाहिए। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है और राष्ट्र के हित में दृढ़ता और जिम्मेदारी से अपने विचार रखने के लिए इसका उपयोग किया जाना चाहिए।
 
भाजपा राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में बाधा डालने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि नकारात्मकता फैलाना और देश के संवैधानिक संस्थानों पर हमला करना पूरे विपक्ष का स्वभाव बन गया है।
 
राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद जयराम रमेश ने कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और यदि विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता है, तो सदन के चलने की संभावना बहुत कम रह जाती है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला