सितम्बर 30, 2024 1:01 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड के धनबाद में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया

लोक जनशक्ति पार्टी-आर. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अगर एनडीए के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनेगी तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। चिराग ने कहा कि पार्टी ने तय कर लिया है कि चुनाव हर हाल में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी दोनों पहलुओं पर विचार कर रही है। धनबाद में आक्रोश रैली के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन से न सिर्फ राज्य को बल्कि देश को भी खतरा है।