जुलाई 23, 2025 2:06 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने संसद में विपक्ष के व्यवहार की आलोचना की

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। श्री सिंह ने विपक्ष से सवाल किया कि जब सरकार ने चर्चा में शामिल होने की इच्छा व्‍यक्‍त की है, तो वे बहस से क्यों बच रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि विपक्ष सदन में बहस से भाग रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रश्नकाल के दौरान सदन में किसान कल्याण और संबंधित योजनाओं से जुड़े कई प्रश्न सूचीबद्ध थे, लेकिन विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है। उन्होंने विपक्ष पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।