नवम्बर 28, 2025 8:28 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ती वर्धन सिंह ने कल नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होनें पशु बाड़ों तथा चिड़ियाघर में संरक्षण और कल्याण संबंधी उपायों की समीक्षा की। श्री सिंह ने सफेद बाघ शावक ‘दुर्गा’ को पहली बार दर्शकों के लिए प्रदर्शनी क्षेत्र में छोड़ा।

 

उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में जन्मे दो एशियाई सिंह शावकों की देखभाल और प्रबंधन की भी समीक्षा की। उन्होंने दो एशियाई हाथियों के प्रबंधन और कल्याण का आकलन करने के लिए हाथी बाड़े का भी निरीक्षण किया। श्री सिंह ने चिड़ियाघर के अस्पताल का भी निरीक्षण किया और पूरे प्राणी उद्यान में पशुओं के लिए सर्दियों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के सुझाव दिए।