दिसम्बर 3, 2025 7:49 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने द्विपक्षीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मिस्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बातचीत

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज द्विपक्षीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मिस्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास में हो रही प्रगति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। श्री सिंह ने बेंगलुरु, अहमदाबाद, वडोदरा, आगरा और नई दिल्ली की अपनी यात्राओं के दौरान प्रतिनिधियों के अनुभवों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।