पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य में मंत्रालय के आर्द्र भूमि प्रभाग और उत्तर प्रदेश के वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में बताया है कि यह बैठक अगले महीने की पहली और दूसरी तारीख को निर्धारित विश्व वेटलैंड दिवस (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के उत्सव की तैयारी के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि यह आर्द्रभूमि एक निर्दिष्ट रामसर साइट है तथा जलीय और पक्षी दोनों तरह की जैव विविधता की समृद्ध श्रृंखला का निवास स्थान है। उन्होंने बताया कि पक्षी अभयारण्य इस आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय को शामिल करना और पर्यावरण में आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना रहेगा।
Site Admin | जनवरी 7, 2025 8:55 पूर्वाह्न
केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
