फ़रवरी 9, 2026 1:01 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सदस्यों के अभद्र व्यवहार के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विपक्ष के आचरण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्रीय बजट पर बहस में बोलने वाले सभी एनडीए सांसदों की सूची पहले ही जमा कर दी है। उन्होंने  कहा कि यदि व्यवधान के कारण सदस्यों को बोलने का मौका नहीं मिलता है तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला