जनवरी 13, 2026 8:10 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज विकसित भारत जी राम जी अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीएए-एनआरसी के मामले की तरह ही इस अधिनियम को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। श्री रिजिजू ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इस अधिनियम पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते यह बात कही। अधिनियम के लाभों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोग इस अधिनियम के लाभों को समझेंगे, जो ग्रामीण भारत में रोजगार और विकास की तस्वीर बदलने वाला है।

 

उन्‍होंने कहा कि पुरानी मनरेगा योजना भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी थी। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने न केवल रोजगार के प्रावधान किए हैं बल्कि दंड का प्रावधान करके इसे सुनिश्चित भी किया है। श्री रिजिजू ने कहा कि इसके प्रावधान ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य और जल संरक्षण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।