जनवरी 10, 2025 8:12 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागरिकों को संसदीय लोकतंत्र को समझने के महत्व पर जोर दिया

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नागरिकों को संसदीय लोकतंत्र को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों के लिए वर्ष 2023-24 की 34वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए यह सलाह दी। श्री रिजिजू ने संसदीय कार्यवाही के सभी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल शिक्षा का स्‍थान नही है बल्कि, वो छात्रों को उनके चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में भी सहायक हैं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी खड़गपुर को इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त, देश के चार अलग-अलग क्षेत्रों से अलग-अलग विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला