केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए सभी लोगों इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करने की भी अपील की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता ने एक बार फिर देश को स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट किया है। केंद्रीय मंत्री ने राजधानी देहरादून से पूरे देश के लिए स्वच्छता को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया है। गांधी पार्क में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जयंती के मौके पर माल्यार्पण भी किया।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2024 3:34 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में सफाई अभियान में लिया हिस्सा
