अप्रैल 15, 2024 8:25 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज जिले के नेताजी चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में खूंटी को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है। वर्ष 2025 में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को सरकार ‘जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनायेगी। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र ने जनजातीय समुदाय का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो, कांग्रेस, राजद और झारखंड पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा पार्टी के खूंटी लोकसभा प्रभारी रवीन्द्र राय भी मौजूद थे।