फ़रवरी 20, 2026 6:13 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की। वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस हर कदम पर बाधा उत्पन्न करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष समिट के व्यापक आयोजन और सफलता से विचलित प्रतीत होता है। उन्होंने सभी हितधारकों से देश की तकनीकी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला