इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विनिर्माण अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी के लिए भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की है। उन्होंने नई दिल्ली में आज इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वैश्विक शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। श्री वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा का एक आधारभूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी में एआई को एकीकृत करके भारत उत्पादकता बढ़ा सकता है, प्रतिस्पर्धा को मजबूत कर सकता है और नवाचार तथा उद्यमिता के नए अवसर खोल सकता है।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 7:01 अपराह्न | Union Minister Ashwini Vaishnaw presents India's priorities for AI in manufacturing
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विनिर्माण में एआई के लिए भारत की प्राथमिकताएं प्रस्तुत कीं