इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश के पहले टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।
यह संयंत्र भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने और मेक-इन-इंडिया पहल को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री वैष्णव ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश में एक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इको-सिस्टम नया आकार ले रहा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन लगभग छह गुना बढ़ गया है। अब मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरणों के कलपुर्जे देश में ही बनाए जाते हैं।