मार्च 12, 2026 10:01 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नई दिल्ली में एशियाई-प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय अभियोजक संघ द्वारा आयोजित 12वें एशियाई और प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने बताया कि सम्मेलन में विधि विशेषज्ञों, अभियोजकों और अन्य विशिष्ट प्रतिभागियों के साथ चर्चा हुई। इसमें न्यायिक प्रणाली में सुधार और अभियोजन तंत्र को मजबूत करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री मेघवाल ने बताया कि सरकार न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग और न्यायिक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रही है।