अगस्त 3, 2025 7:13 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और हर्ष मल्‍होत्रा ने 44वें व्‍यापारी महासम्‍मेलन का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और हर्ष मल्‍होत्रा ने आज नई दिल्‍ली स्थित आकाशवाणी भवन में 44वें व्‍यापारी महासम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मल्‍होत्रा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने व्‍यापारियों के लिए जीएसटी सहित कई बड़े सुधार किए हैं।

 

उन्‍होंने बताया कि जीएसटी से संबंधित किसी भी सुधार और सरलीकरण के लिए सरकार हमेशा तैयार है। श्री मल्‍होत्रा ने कहा कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और देश के व्यापारियों का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है।