केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल छह जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगे। वे रांची और धनबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रांची में आयोजित कार्यक्रम में श्री मेघवाल नये वकीलों को लाइसेंस प्रदान करेंगे और उन्हें मेडिकल एड का चेक भी प्रदान करेंगे। इससे पहले धनबाद में अर्जुन राम मेघवाल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे।
Site Admin | जुलाई 5, 2025 11:40 पूर्वाह्न
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगे