केंद्रीय कानून, सांस्कृतिक एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर विकास योजनाओं की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। धनबाद में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर फंड का डायवर्सन किये जाने की आशंका जाहिर की। श्री मेघवाल ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार होने से राज्य के विकास को गति मिलेगी।
Site Admin | अक्टूबर 16, 2024 9:19 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हेमंत सोरेन सरकार पर विकास योजनाओं की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया