अगस्त 7, 2025 1:29 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शीलीड्स सेकेंड के दूसरे संस्करण का किया उद्घाटन

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के महिलाओं के क्षमता निर्माण से जुडे़ कार्यक्रम – शीलीड्स सेकेंड के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के भारत में स्थित महिला कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला है। यह कार्यक्रम महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 के पारित होने के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण अनिवार्य है।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला नेतृत्व केवल प्रतिनिधित्व का मामला नहीं है, बल्कि यह एक विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने का केंद्रबिंदु है। उन्होंने बताया कि शीलीड्स जैसी पहल महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला