जुलाई 4, 2025 5:12 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के छठे क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज झारखंड के रांची में सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के छठे और नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नया क्षेत्रीय केंद्र शुरू करने की पहल देश के पूर्वी क्षेत्र में क्षमता निर्माण प्रयासों के विकेंद्रीकरण और सेवा वितरण में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद थे।