अक्टूबर 7, 2023 5:04 अपराह्न | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS

printer

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से अमृत काल के परिवर्तन निर्माता बनने का आह्वान किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से अमृत काल के परिवर्तन निर्माता बनने का आह्वान किया है। भोपाल में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कल श्री ठाकुर ने कहा कि देश की प्रगति और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। ‘यह समय है, यही सही समय है’ विषय पर अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने देश की अब तक की विकास यात्रा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की अंतिम छोर तक कल्याण की नीति और जनधन बैंक खातों, आधार और मोबाइल की त्रिमूर्ति के जरिए गरीबी उन्मूलन के अलावा गरीबों को समाज में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।