मार्च 29, 2024 9:52 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में इस दशक को भारत का दशक बताया

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि खेल, अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और विज्ञान से लेकर स्टार्टअप तक– यह भारत का दशक है। श्री ठाकुर ने यह बात आज लखनऊ में विकसित भारत एंबेसडर मीट-अप कार्यक्रम में कही। उन्होंने कृषि के आधुनिकीकरण में प्रौद्योगिकी और कृषि-तकनीकी स्टार्टअप की भूमिका की सराहना की। श्री ठाकुर ने उद्यमियों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही पहलों की भी चर्चा की और कहा कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला