सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों का समर्पण और नई सोच सराहनीय है और इससे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल करने में मदद मिलेगी।
Site Admin | मार्च 22, 2024 1:50 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी
