केंद्रीय खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राष्ट्रीय कार्यक्रम कीर्ति का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप कीर्ति योजना में देश के हर कोने से प्रतिभाओं को ढूंढने के महत्व पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कीर्ति योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर से खेल की प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें समर्थन देना है। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले से प्रतिभाओं को ढूंढकर उन्हें खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए दो नए राष्ट्रीय उत्कृष्टता खेल केंद्र खोलने की घोषणा की। इन केंद्रों में सिर्फ महिला खिलाडियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हैं।
श्री ठाकुर ने बताया कि मंत्रालय के आग्रह पर प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियां देने के नियमों में संशोधन किया हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओलंपिक जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप के विजेताओं को नौकरियां दी जाती थी।
News On AIR | मार्च 12, 2024 9:24 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय कार्यक्रम कीर्ति का शुभारंभ किया