सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए वो सभी कदम उठाए हैं जिनकी एक दशक पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढाने के अनेक उपाय कर रही है। श्री ठाकुर कल नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य और उद्योग परिसंघ-फिक्की की महिला शाखा की40वीं वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने देश में 31 करोड़ महिलाओं को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराए गये हैं और एक करोड महिलाओं ने एक लाख रूपये की आय का आंकडा पार कर लिया है जिन्हें अब लखपति दीदी कहा जाता है।