मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस और वुशु के एशियाई खेलों के 24 पदक विजेताओं को सम्मानित किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस और वुशु के एशियाई खेलों के 24 पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री ठाकुर ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एथलीटों को बधाई दी। उन्होंने सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं ने देश को बहुत गौरव दिलाया और उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों ने एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में देश का गौरव बढ़ाया है। श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया वांछित परिणाम ला रहा है क्योंकि खेलों के माध्यम से आगे आने वाले कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक प्राप्त कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला