सितम्बर 27, 2023 1:07 अपराह्न | ठाकुर एशियाई खेल

printer

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय एथलीटों को बधाई दी

युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय एथलीटों को बधाई दी है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने 41 साल बाद घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है। श्री ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में पदकों की संख्या बढ़ेगी।