जुलाई 12, 2024 8:38 अपराह्न

printer

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सशस्त्र सीमा बल के प्रमुखों ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को आयु में छूट मिलेगी और उनके लिए कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नहीं होगी।
इस बीच, प्रदेश के राजनांदगांव और मुंगेली जिले में भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर और आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार तथा स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।