फ़रवरी 2, 2026 12:36 अपराह्न

printer

केंद्रीय बजट 2026-27, सरकार के दिव्यांगों को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

केंद्रीय बजट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को को देश भर में उच्च गुणवत्ता वाली सहायक तकनीकों और सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। बजट में नई घोषित दिव्यांग सहारा योजना के अंतर्गत‍ उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने, अनुसंधान और विकास को बढ़ाने तथा उत्पाद डिजाइन और सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई सहित उन्नत तकनीकों को एकीकृत करने के लिए एलिम्को को समर्थन देने का प्रस्ताव है।

बजट में मौजूदा प्रधानमंत्री दिव्यांग वयोश्री केंद्रों को मजबूत करने और दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुदरा केंद्रों के रूप में सहायक प्रौद्योगिकी बाजारों की स्थापना और आधुनिकीकरण के लिए सहायता प्रदान करने का भी प्रस्ताव है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा कि बजट गरिमापूर्ण आजीविका तथा उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों तक पहुंच दोनों के माध्यम से विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।