पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने आज कहा कि सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में कंटेनर निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने कहा कि इस निवेश का उद्देश्य घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और विदेशी अर्थव्यवस्था पर निर्भरता कम करना है।
उन्होंने कहा कि इससे रोजगार सृजन, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को मजबूती, किसानों को सहयोग, वंचित समुदायों का आर्थिक सशक्तिकरण और बंदरगाह, जहाजरानी तथा जलमार्ग क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने इसके अलावा, इस बात पर जोर दिया कि मंत्रालय का लक्ष्य 2047 तक तटीय माल ढुलाई को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करना है।