सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भरोसे पर आधारित, नागरिक-केंद्रित और प्रगतिशील बताया है। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में श्री मल्होत्रा ने कहा कि इस साल बजट का आकार 53 लाख करोड़ रुपये का हो गया है, जबकि 2014-15 में यह 18 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने बताया कि सरकारी पहलों से गैर निष्पादित परिसंपत्तियां-एनपीए में काफी कमी आई है। वे अब 2 प्रतिशत रह गई हैं। यह 2014 से पहले 14 प्रतिशत थी। श्री मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए सरकार के उपायों के तहत हाल के वर्षों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बढ़ोतरी हुई है।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 7:42 अपराह्न
केंद्रीय बजट 2026-27 भरोसे पर आधारित और नागरिक-केंद्रित और प्रगतिशील है: MoS हर्ष मल्होत्रा