केंद्रीय बजट 2026-27 पहली फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद का बजट 28 जनवरी से शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कल कहा कि लोकसभा में बजट सुबह 11:00 बजे पेश किया जाएगा। नई दिल्ली में कल उन्होंने यह जानकारी दी।
बजट सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान 30 बैठकें होंगी।