सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्रीय बजट में किसानों, युवाओं और सूक्ष्म-लघु तथा मध्यम उद्यमों पर केंद्रित एक निर्णायक दिशा निर्देशक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे समावेशी विकास, नवाचार और पूंजी निवेश की नींव मजबूत होगी, क्योंकि देश 2047 तक विकसित भारत के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। श्री गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आर्थिक मजबूती, नागरिक सशक्तिकरण और समान पहुंच पर आधारित यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं का विश्वासपूर्वक सामना करने के उपाय प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विकसित भारत की यात्रा में बुनियादी ढांचे को केंद्र में रखा गया है। श्री गडकरी ने कहा कि कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए, बजट विश्व स्तरीय, भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक निर्णायक कदम की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
News On AIR | फ़रवरी 1, 2026 2:32 अपराह्न
केंद्रीय बजट 2026-27 को किसानों, युवाओं और MSME क्षेत्र के लिए निर्णायक दिशा निर्देशक बताया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी